फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : ढाबा संचालक को रौंदती हुई पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Mar 2023 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा : एक कार अनियंत्रित होकर ढाबा संचालक को रौंदती हुई पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में ढाबा संचालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर गांव नंदपुर के पास तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ढाबा संचालक को रौंदती हुई पेड़ से टकरा कर पलट गई। ढाबा संचालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार चालक युवक और तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

विज्ञापन


दिल्ली हाईवे पर स्थित गांव नंदपुर के पास रामपुर मनिहारान की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शाकुम्बरी ढाबे में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ढाबा मालिक को रौंदती हुई पेड़ से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में ढाबा मालिक मोहल्ला कायस्थान निवासी राजेश उर्फ पप्पू (55) पुत्र जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन


वहीं आसपास मौजूद राहगीरों ने कार में सवार युवक और तीन महिलाओं को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया, जबकि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक अनियंत्रित कार ढाबे में घुस गई। इससे ढाबा चालक की मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। कार सवार घायलों के नाम पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें