फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चारपाई पर पड़ी मिली लाश, पत्नी पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप, फॉरेंसिक टीम ने मौके जुटाए साक्ष्य

Tue, 11 Apr 2023 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : चारपाई पर एक युवक की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में चिलकाना क्षेत्र के सुलतानपुर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसके गले पर निशान मिले। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर ही पति की गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


सुलतानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी रविंद्र कश्यप उर्फ गोरखा ने मंगलवार की दोपहर थाने में सूचना दी कि उसका छोटा भाई सतपाल (36) अपनी चारपाई पर मृत पड़ा है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर रुचि गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ मृतक के घर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पाया कि सतपाल के गले पर निशान हैं। 

इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। मृतक के भाई गोरखा ने सतपाल की पत्नी रामरति पर ही उसकी हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की करतूत से दंग रह जाएंगे आप, पति की हालत देख अफसर भी हैरान

विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोरखा की तहरीर पर सतपाल की पत्नी रामरति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, संचालक समेत नौ अरेस्ट, महिलाएं बोलीं- जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार

बता दें कि मृतक सतपाल के बड़े भाई की पांच साल पहले मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने मृतक भाई की पत्नी रामरति की शादी सतपाल से कर दी थी। सतपाल का अपना कोई बच्चा नहीं है। मृतक के भाई की आठ वर्षीय बेटी ही उनके पास है। मृतक के पास छह बीघा जमीन थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें