फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: युवती की हत्या, बोरे में बंद कर शव नहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। भोजपुर- तिलफरा ऐनाबाद नहर में युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिला, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के शरीर पर मामूली चोट के निशान हैं। युवती आसपास के किसी गांव की रहने वाली है। किसी नजदीकी ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है और शव को बोरे में बंद कर सूखी नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार दोपहर होमगार्ड नहर की पटरी पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने नहर के अंदर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सचिन पुनिया टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा, जिसके अंदर करीब 23 वर्षीय युवती का शव था। मृतका ने एक गहरे नीले रंग की ऊनी कुर्ती और लाल रंग का ऊनी पजामा पहना हुआ था। बाएं हाथ की उंगली में अंगूठी तथा दाएं हाथ में कड़ा था।
मृतका की ठोड़ी पर हल्के चोट के निशान थे और नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्राथमिक जांच में आया कि युवती आसपास के किसी गांव की रहने वाली है, जिसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। सीओ गंगोह रुचि गुप्ता ने भी मौका मुआयना किया। जिस नहर में शव फेंका गया वह पिछले एक माह से सूखी है।
विज्ञापन


रात के समय की गई हत्या
बोरे में बंद मिले युवती के शव को देखकर लग रहा था कि रात के समय ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। क्योंकि शव ज्यादा पुराना नहीं था। युवती ने जिस तरह के गर्म कपड़े पहने थे वह सामान्य तौर पर रात के समय पहने जाते हैं। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या किसी बेहद नजदीकी ने की है। पुलिस आसपास के गांव और थानों में गुमशुदगी का ब्योरा जुटा रही है।

वर्जन
नहर में युवती का शव मिला है, जिसकी हत्या कर शव फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें