ग्राहक बनकर आए युवक चोरी कर ले गए जेवरात
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी चुंगी स्थित सराफा कारोबारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक बातों मेें उलझाकर जेवरात गायब कर ले गए।
पुरानी चुंगी पर सराफा कारोबारी प्राणनाथ वर्मा की दुकान है। उनके मुताबिक दोपहर को वह दुकान पर थे। तभी दो युवक पहुंचे और टॉप्स सहित अन्य आभूषण दिखाने की बात कही। बाद में अंगूठी और झुमकी दिखाने के लिए कहा। काफी देर तक दोनों ने सराफा कारोबारी को उलझाए रखा। फिर बोले कि परिवार की महिला को साथ लेकर आएंगे, तब आभूषण लेंगे। उनके जाने पर सराफा कारोबारी ने अपना समान मिलाया तो काउंटर पर रखी आभूषण का छोटा बॉक्स गायब था।
दुकान के बाहर सीसीटीवी के आधार पर युवकों को पहचाने की कोशिश की गई तो एक संदिग्ध युवक मास्क के साथ नजर आया। जबकि एक अधेड़ शख्स भागता हुआ दिख दिया। कारोबारी ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।