फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दोस्तों के साथ यमुना में नहाने आया युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 31 Aug 2022 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गया युवक डूब गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के चिलकाना में अपने चचेरे भाई और मित्रों के साथ यमुना में नहाने आया एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एनडीआरएफ गाजियाबाद को तलाश में सहायता के लिए सूचना दी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बुधवार दोपहर यमुनानगर (हरियाणा) के गांव डामोपुरा थाना बुड़िया निवासी धीरज (18) पुत्र रामकुमार अपने चचेरे भाई शुभम और अन्य मित्रों के साथ यमुना के सोंधेबांस आल्हणपुर घाट पर नहाने के लिए आया था। नहाते समय धीरज अपने साथियों से कुछ आगे निकल गया और धीरे-धीरे यमुना में समा गया। धीरज के साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में ज्यादा पानी होने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सके। उसके साथियों ने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। उसके साथियों ने अपने गांव में उसके परिजनों और चिलकाना पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: सदमे में बैंक मैनेजर: पुलिस को मिले अहम सबूत, सगे देवर से चल रही पूछताछ, जल्द खुलेगा डबल मर्डर का राज
विज्ञापन


परिजन और चिलकाना पुलिस की टीम यमुना के किनारे पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और नाव की मदद से युवक को नदी में खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक के डूबने की सूचना जिला प्रशासन को दी। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ गाजियाबाद को भी मौके पर बुलाया गया है। देर शाम तक डूबे हुए युवक का कोई पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी वारदात: डबल मर्डर की लखनऊ तक गूंज, शिखा के पिता ने SSP को बताए पांच नाम, हस्तिनापुर में ADG-IG का डेरा

एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को गाजियाबाद से बुलाया जा रहा है। ताकि डूबे हुए युवक की तलाश की जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें