सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की हरि नगर कॉलोनी में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रमेश (40) पुत्र मामचंद ने घर पर फंदे से लटककर जान दी। रमेश रेहड़ा चलाकर मजदूरी करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंदे पर लटके रमेश के शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि युवक काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। घर में कोई नहीं था। वह शराब का आदी था। रमेश घर में अकेले ही रहता था। आसपास के लोगों ने बताया कि रमेश के घर में खाने के लिए कुछ नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।