फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक युवा किसान और दो समितियों ने मारी बाजी

Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के एक युवा गन्ना किसान और दो सहकारी गन्ना विकास समितियों ने बाजी मारी है। विजेताओं को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
गन्ना विभाग विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उन्नतशील गन्ना किसानों, सहकारी गन्ना विकास समितियों, चीनी मिलों, युवा गन्ना किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रतियोगिता कराता है। किसानों के लिए गन्ने की उत्पादकता, पंचामृत खेती, गन्ना खेती में नवाचार, समितियों के लिए आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गन्ना आपूर्ति आदि मानक रखे गए हैं। प्रदेश के गन्ना आयुक्त प्रभू एन सिंह ने 28 मार्च को प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद की देवबंद गन्ना विकास समिति को प्रदेश में दूसरा और सहारनपुर गन्ना विकास समिति को तीसरा स्थान मिला है। जनपद के ग्राम गंगोली गुर्जर निवासी युवा गन्ना किसान अरुण कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें