फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले दोनों भाईयों को मिला था धमकी भरा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव मोहनपुरा में सगे भाई पुन्नू और लीलू भगत की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस कई लाइन पर काम कर रही है। जांच में सामने है कि दोनों भाइयों को डेढ़ वर्ष पूर्व धमकी भरा पत्र मिला था, लेकिन पत्र भेजने वाले व्यक्ति की एक वर्ष बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को हत्यारों के नजदीकी होने की आशंका है। दोनों भाइयों को कई लोगों के पैसे भी देने थे। पुलिस लेनदेन के विवाद में भी हत्या होने की लाइन पर काम कर रही है। वहीं, सोमवार को जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों को डेढ़ वर्ष पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा पत्र भेजा था, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
यह था मामला
गांव मोहनपुर निवासी सगे भाई पुन्नू भगत व लीलू भगत ज्योतिषी थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर बने देव स्थान व बागड़ धाम पर रोजाना की तरह पूजा करने गए थे। उस समय अज्ञात आरोपियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शरीर पर धारदार हथियारों के निशान भी मिले थे। हत्या किसने और किस वजह से की है, इस बारे में परिजनों को भी किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

दोनों भाइयों को डेढ़ वर्ष पूर्व धमकी भरा पत्र मिला था। जांच में यह बात सामने आई है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। इस आधार पर भी कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द वारदात का खुलासा कर देगी। - आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें