सहारनपुर। दिल्ली रोड निवासी महिला से कुरियर डिलीवर के नाम पर 15 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। महिला ने गूगल पर डिलीवरी कंपनी का नंबर सर्च किया था। युवक ने डिलीवरी के नाम पर भेजा था और उससे 15 हजार रुपये डलवाए थे। पीड़िता ने शिकायत की है।
दिल्ली रोड निवासी प्रीति ने बताया कि 15 जुलाई को उसने कुरियर करने के लिए गूगल पर एक कंपनी का नंबर सर्च किया था। उसे एक नंबर मिला, जिस पर उसने फोन किया तो एक युवक ने बातचीत की। इसके बाद उसे लिंक भेजा और उस लिंक पर क्लिक कर रुपये भेजने के लिए कहा। उसने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 15 हजार रुपये कट गए। इसके बाद महिला ने उस नंबर पर फोन किया, लेकिन नंबर बंद मिला। कुछ देर बाद फिर से युवक के नंबर पर फोन किया गया। बाद में पता चला कि महिला के साथ साइबर ठगी हो गई।