फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो बच्चों की मां, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी,पिता की हो चुकी मौत

Fri, 03 Mar 2023 04:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया गया कि पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बड़गांव में दो बच्चों की मां घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। वहीं गुरुवार देर रात तक वापस नहीं लौटी तो बेटे ने मां के अचानक गुम होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सतीश की 40 वर्षीय पत्नी बबली अपने दो बेटों के साथ कस्बा बड़गांव में रहकर गुजर बसर कर रही थीं। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे कस्बे में मेहनत मजदूरी करके अपनी मां के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बेटे विकास ने पुलिस को बताया कि वे रोजाना मां को घर पर छोड़कर दुकान पर मेहनत मजदूरी करने के लिए चला जाते थे। बताया कि गुरुवार को भी मां को घर पर अकेला छोड़कर गये थे। लेकिन घर पहुंचे तो मां नहीं मिली। वहीं देर रात तक भी मां घर नहीं पहुंची तो आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से पता किया। लेकिन मां का कुछ पता नहीं चल सका। अब बेटे ने मां की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें