फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला पुल पर नौ करोड़ से बनेगा दो लेन का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग ढमोला नदी पर दो लेन का पुल का निर्माण कराएगा, जिसके बाद लोगों की राह आसान होगी। पुल के निर्माण में नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
दरअसल, मौज्जमपुरा से नवाबगंज तक की सड़क को चार लेन का बनाया जाना है। इसके बीच में ढमोला नदी पड़ती है, जिस पर पहले से दो लेन का पुल बना हुआ है। यदि चार लेन की सड़क बनती है तो दो लेन के पुल से यातायात सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सकेगा। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने पुल के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग दो लेन के पुल की बगल में बने पुराने पुल को ध्वस्त कर नए पुल का निर्माण कराएगा। एक पुल से वाहन आएंगे और दूसरे पुल से जाएंगे। उधर, सड़क को भी फोरलेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण पर लाल निशान लगा चुका है, जिसे लेकर कुछ दिन पहले लोग लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिले थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क को फोर लेन बनाने और पुल के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। उसके बाद इस मार्ग का यातायात और बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें