फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन घंटे का दौरा... दिया सबके ख्याल का संदेश

विज्ञापन
सहारनपुर के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेकर वापिस लोटते मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम सहारनपुर आए, सवा तीन घंटे शहर में रहे और सबके ख्याल का संदेश दे गए। कोविड मरीजों की सेहत और मनोरंजन का ख्याल रखा तो, कोविड से मरने वालों के प्रति संवेदना भी जाहिर की। पुलिस को अपराध नियंत्रण में जुटने को कहा तो उनकी सेहत के प्रति भी अपनी भावना प्रकट करना नहीं भूले।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे की यह खास बातें रहीं, जो उन्होंने समीक्षा बैठक से लेकर पूरे दौरे के दौरान जताईं। बेहतर व्यवस्था के लिए अफसरों को गंभीरता से कार्य करने की ड्यूटी का भी अहसास करा गए, साथ ही कोविड अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और साफ सफाई बेहतर बनाने को कहा तो, मरीजों के मनोरंजन के लिए समाचारपत्र और टीवी लगवाने की बात भी कह गए। ताकि कोविड अस्पताल में रहने के दौरान मरीज खुद को अलग थलग या किसी बंधन में महसूस न कर सकें, बल्कि मजबूत हौसला रखते हुए कोरोना को हरा सकें। कोरोना से मरने वाले व्यक्ति का शव परिजन नहीं लेते हैं तो, प्रशासन की तरफ से अंतिम संस्कार कराने की बात कहकर मरने वालों के प्रति संवेदना भी जता गए। पुलिसकर्मियों की सेहत के प्रति सीएम ने यह भी संदेश दिया कि अब कंटेनमेंट जोन की बजाए, उन्हें अपराध नियंत्रण की ड्यूटी करनी है और आरोपियों को पकड़ने के दौरान दस्ताने और मास्क आदि भी पहनने हैं। वह स्पष्ट रूप से कह गए कि कोरोना योद्धा को सुरक्षित रखना है। उधर, जनप्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समन्वय की बात कहकर यह संदेश दिया कि पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ पूरा सम्मान मिलेगा।

सहारनपुर के पुलिस लाइन में मुख्य मंत्री के पहुंचने पर कमिश्नर डीएम व एसएसपी से वार्ता करते मुख्य - फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें