फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक चलाना सीख रही किशोरी का अपहरण, बचाव में पहुंचे युवकों पर जानलेवा हमला, दो बाइकों में लगाई आग

Sat, 27 May 2023 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : किशोरी बाइक चलाना सीख रही थी, इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। वहीं, बचाव में पहुंचे युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इतना ही नहीं दो बाइकों में आग भी लगा दी।
विज्ञापन
बाइकों में आग लगाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में भगवानपुर-चंदेना कोली मार्ग पर बाइक चलाना सीख रही एक किशोरी का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे खींचकर खेत में ले गए। इसी दौरान पता चलते ही किशोरी के बचाव में पहुंचे गांव के युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इतना ही नहीं वहां खड़ी दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


अपहरण और आगजनी की घटना के बाद दो गांवों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। शुक्रवार रात में करीब 11.15 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को निकट खेतों से बरामद कर लिया। 

बताया गया कि मामला शुक्रवार की शाम का है। चंदेना कोली की एक किशोरी बाइक चलाना सीख रही थी। इसी बीच जब वह भगवानपुर मार्ग पर पहुंची तो कुछ युवकों ने सिर में डंडा मारकर उसका अपहरण कर लिया और उसे खींचकर खेतों में ले गए। वहीं, चंदेना कोली गांव में किशोरी के अपहरण की सूचना पहुंची तो लोग भगवानपुर के जंगल की तरफ दौड़ पड़े। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोप है कि उनके साथ भगवानपुर के ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई। वहां खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी

विज्ञापन

इस घटना से गुस्साए चंदेना कोली के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और किशोरी की तलाश में जुट गए। वहीं, रात करीब 10.30 बजे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। करीब 11.15 बजे किशोरी बेसुध हालत में खेत में पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। 

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले

पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल ह्रदय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, खुफिया विभाग भी पूरे मामले में निगाह बनाए हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें