फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया की टीम-ए विजेता

Mon, 09 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला महिला बास्केटबॉल की विजता खिलाड़ी अपने पदको के साथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल रेलवे कॉलोनी में चल रही जिला महिला बास्केटबॉल एवं खोखो चैंपियनशिप का रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच समापन हो गया। 
विज्ञापन

रविवार को रेलवे कालोनी स्थित स्कूल में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इमरान मसूद, प्रधानाचार्य सिस्टर वर्जिन एवं सिस्टर मर्लिन ने किया। प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम के महामंत्री सुधीर जोशी और इमरान मसूद ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

बास्केटबॉल की सेकेंड रनरअप टीम का खिताब सोफिया स्कूल की बी टीम को, फर्स्ट रनरअप का खिताब जेवी जैन और प्रतियोगिता की विजयी रही सोफिया स्कूल की टीम ए को दिया गया। दूसरी ओर खोखो प्रतियोगिता की सेकेंड रनरअप रही सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल की टीम, फर्स्ट रनरअप रही सोफिया स्कूल की बी टीम और खोखो प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की ए टीम रही। सभी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें