फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ब्यास सत्संग के लिए अगले माह चलेगी विशेष ट्रेन

Sun, 29 Mar 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा स्वामी ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने अप्रैल और मई में विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सहारनपुर से सीधी ब्यास के लिए चलेगी। यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने से आसानी होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर से ब्यास के लिए ट्रेन नंबर 04565-66 के तीन-तीन फेरे तय किए गए हैं। सहारनपुर से 24 अप्रैल से, एक मई और आठ मई को रात 8:50 बजे चलेगी। देर रात 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। ब्यास से वापसी में 26 अप्रैल, तीन मई और 10 मई को दोपहर तीन बजे चलकर रात 9:10 बजे सहारनपुर आएगी। सत्संग में सहारनपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं।
इसके चलते रेलवे ने सहारनपुर से ब्यास के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का शेड्यूल जारी किया है। यात्री ट्रेन में सीट के लिए आरक्षण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें