सहारनपुर। रविवार को सातों विधानसभा के 3,018 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ ने फार्म छह, सात और आठ प्राप्त किए। अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर फार्मों की जांच की।
विशेष अभियान के तहत बीएलओ ने सूचियों को मतदान केंद्रों पर पढ़कर सुनाया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने सहारनपुर देहात विधानसभा के मतदान केंद्र पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशपुर के मतदान स्थल 285, 286, 287, 288, 289 का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ अजय कुमार और कृष्णा, मोनू उपस्थित पाए गए। उन्होंने फार्म छह भरने व उसके साथ लिए जाने वाले साक्ष्यों, नोटिस तार्किक त्रुटि आदि के विषय में जानकारी हासिल की।
उन्होंने उच्च प्राथमिक केंद्र सड़क दूधली मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण दिए कि बचे नोटिस को जल्द से जल्द वितरित कराया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह, एसडीएम सदर सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।