फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 ग्राम पंचायतों पर होगा एक सोशल ऑडिट टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
10 ग्राम पंचायतों पर होगा एक सोशल ऑडिट टीम का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर होने वाले सोशल ऑडिट की टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत 10 पंचायतों पर एक टीम काम करेगी। इसके अलावा दो-दो टीमें रिजर्व में रखी जाएंगी। इन टीमों में चार-चार सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

रविवार को हुए विकास भवन में सोशल ऑडिट की टीमों के गठन के लिए साक्षात्कार हुआ था, जिसमें 581 ने आवेदन किया था। हालांकि, यह संख्या कम है। अब भी 133 आवेदकों की आवश्यकता है, जिसको लेकर दोबारा साक्षात्कार होंगे। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने बताया कि जिले के 11 विकास खंडों में 887 ग्राम पंचायत हैं। हर दस पंचायतों पर एक टीम ऑडिट करेगी। हर टीम में चार सदस्य होंगे। इसके अलावा दो-दो टीमें रिजर्व में रखी जाएंगी। साक्षात्कार के बाद टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----------------------------------
विकासखड़ ग्राम पंचायतों की संख्या
बलियाखेड़ी 75
पुवांरका 93
मुजफ्फराबाद 100
सढ़ौली कदीम 84
सरसावा 103
नकुड़ 85
गंगोह 98
नानौता 55
रामपुर मनिहारान 56
देवबंद--------------------64
नागल-------------------74
-------------------------------------
अभिमन्यु वालिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें