संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रसिद्ध श्री जाहरवीर गोगा महाराज की स्मृति में जारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में गुघाल नाइट का आयोजन हुआ। जनमंच सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हास्य कलाकार धुरेंद्र देव शर्मा की ओर से दी गई प्रस्तुतियों से हुई। राजू वर्मा म्युजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों ने श्रोताओं को देर रात बांधे रखा। गायक संजीव पराशर ने नीले-नीले अंबर पर, गायिका अनुराधा शर्मा व राजू वर्मा के गीत सोलह बरस की बाली उमरिया को सलाम और राजू वर्मा के खइके पान बनारस वाला ने श्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, पूर्व महापौर संजीव वालिया, मेला चेयरमैन नीरज शर्मा, उपसभापति मयंक गर्ग आदि ने किया।