फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हरिद्वार से वाराणसी तक निकाली जाएगी संत रविदास संदेश यात्रा

Wed, 09 Sep 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संत शिरोमणि रविदास विश्व महापीठ भारत के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी संदीप खत्री महाराज ने भाजपा संगठन प्रमुख एवं राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को यात्रा का निमंत्रण दिया। यात्रा हरिद्वार से वाराणसी तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी संदीप खत्री महाराज ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य और इसके माध्यम से संत रविदास महाराज के मानवता, समानता, सामाजिक, समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की भावना से भी बीएल संतोष को अवगत कराया है। इस अवसर पर बीएल संतोष ने प्रस्तावित यात्रा के लिए मंगल कामनाएं व्यक्त कीं। कहा कि हरिद्वार से वाराणसी तक होने वाली यह यात्रा आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। संत परंपरा में यात्राओं का विशेष महत्व रहा है और ऐसी यात्राएं समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के साथ ही मानव कल्याण, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का कार्य करती हैं।
स्वामी संदीप खत्री महाराज ने बताया कि संत रविदास की वाणी और उनके विचार आज भी समाज को प्रेम, समानता और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। यात्रा का उद्देश्य इन्हीं मानवीय मूल्यों को व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें