सहारनपुर में देहात कोवताली पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए शेखपुरा चौकी पर लाए गए एक ग्रामीण की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। कई नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
देहात कोतवली क्षेत्र की चौकी शेखपुरा के गांव दुधला निवासी कुर्बान (45) ने गांव के सलीम पक्ष के खिलाफ में शिकायत की थी। बुधवार को दिन में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बुधवार को पुलिस कुर्बान को उठाकर चौकी ले गई थी, जहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कुर्बान की मौत का पता लगने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से बात की। साथ ही उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
यह भी पढ़ें: अखाड़ा बना सदन: अफसरों पर फेंकीं बोतलें, अफसरों ने एसपी सिटी ऑफिस में घुसकर बचाई जान, देखें तस्वीरें
उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मृतक पक्ष ने सलीम पक्ष के चार लोगों के खिलाफ कोतवाली देहात पर तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नाव हादसा: 15 जिंदगियों को डूबता देख गंगा में उतर गए हरीश-सतपाल, सामने मौत को देख कांप उठे थे लोग