फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में खूब हुआ हंगामा

Thu, 07 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
विज्ञापन
बेहट में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार को तहसील दिवस में राशन वितरण में धांधली की शिकायतें गूंजती रही। गांव भूलनी के ग्रामीणों ने जहां उचित दर की दुकान का लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं खिड़का जुनारदार के ग्रामीणों ने जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद भी डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन


44 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें सर्वाधिक आपूर्ति विभाग से संबंधित थी। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका। एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में सर्वाधिक राशन और केरोसिन वितरण में धांधली की शिकायत दर्ज कराई गई।

गांव खिड़का जुनारदार के मोहम्मद तसव्वर, प्रमोद, जब्बार, मुकर्रम, लियाकत अली, नवीन, जुल्फान, मुज्जमिल, नावेद, अहसान, ज्ञान सिंह आदि ने शिकायत दर्ज कराई, कि उनके द्वारा 28 अक्तूबर 2014 और 8 मई 2015 को राशन डीलर के खिलाफ खाद्यान एवं केरोसिन वितरण में धांधली की शिकायत की गई थी, जिसमें एसडीएम द्वारा आपूर्ति निरीक्षक से जांच कराई गई थी।
विज्ञापन


23 मई 2015 को जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद भी अब तक डीलर राम नरेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। 

उधर, गांव भूलनी दीपक, प्रकाशा, सलीम, ओमप्रकाश, मुस्तकीम, गुलजार, अनिल आदि ने भी राशन डीलर पर फर्जी राशन कार्डों के आधार पर 50 प्रतिशत खाद्यान और केरोसिन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा भी आधा दर्जन से अधिक राशन डीलरों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई गई।

मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। सभी 44 शिकायतों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए है। तहसीलदार योगेंद्र यादव, सीओ चरण सिंह यादव की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें