रायवाला कपड़ा बाजार में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पंजाबी संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत संगठन
सहारनपुर। रायवाला कपड़ा बाजार में पंजाबी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में व्यापारी समाज ने कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पंजाबी समाज को रिफ्यूजी व पाकिस्तानी शब्द बोलकर अपमानित न कर सके, क्योंकि पंजाबी समाज भारत के संविधान में विश्वास करता है। जिन लोगों ने समाज का अपमान करने का काम किया है। उनके खिलाफ सख्त धाराओं में लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।
उपाध्यक्ष खैराती लाल अरोड़ा और प्रदेश युवा प्रभारी सार्थक नारंग ने कहा कि पंजाबी समाज एक अमनपसंद समाज है। वह बंजर भूमि को उपजाऊ बना सकता है। इस दौरान सुभाष सचदेवा, विनोद आहूजा, अशोक अरोड़ा, विनोद अनेजा, गोपाल ललित, अंकित कपूर, रोहित नारंग, पावन छाबड़ा, अर्पित कालड़ा आदि रहे।