फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पैर फिसलने से हिंडन नदी में बने कुंड में डूबा मजदूर

Sun, 31 Aug 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव शब्बीरपुर में हिंडन में डूबे मजदूर की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
बड़गांव। शब्बीरपुर गांव के पास बह रही हिंडन नदी को पार करते समय मजदूर समय सिंह (55) पुत्र नत्थू का पैर फिसलने से वह गहरे कुंड में समा गया। वहां मौजूद किसी बच्चे ने उसे डूबते देखा तो उसके परिजनों को खबर की। पुलिस ने गोताखोर टीम से हिंडन नदी में मजदूर की तलाश कराई लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नही चल सका था। परिजन और ग्रामीण हिंडन के किनारे जुटे थे।
विज्ञापन

शब्बीरपुर निवासी समय सिंह नदी के किनारे पशुओं के लिए घास लेने गया था। दोपहर एक बजे जब हिंडन नदी को पार करते वक्त पैर फिसलने से वह गहरे खड्ड में समा गया। मजदूर के डूबने की सूचना पर सीओ देवबंद रविकांत पाराशर भी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान की निगरानी की। देर शाम तक गोताखोर समय सिंह की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ रहा है। मेरठ से फ्लड टीम को बुलाया जा रहा है। उसके बाद फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। उधर समय सिंह के परिजन और ग्रामीण नदी किनारे जुटे थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें