फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चंडीगढ़-पटना के बीच छह नवंबर को संचालित होगी त्योहारी विशेष ट्रेन

Wed, 04 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और पटना के बीच आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। छह नवंबर को चंडीगढ़ से ट्रेन से रवाना होगी। ट्रेन सहारनपुर में भी ठहराव लेगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के जन संपर्क विभाग द्वारा प्रेसनोट जारी किया गया है। बताया कि गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़-पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस छह नवंबर को रात 10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह रात 10:45 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी और 10:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 1:25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 1:30 बजे पटना के लिए रवाना होगी।
ट्रेन अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04509 पटना-चंडीगढ़ विशेष एक्सप्रेस सात नवंबर को रात 11:15 बजे पटना से चलेगी। अगले दिन शाम 6:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और सात बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी और 8:35 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के साथ वातानुकूलित चेयरकार, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें