फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराकर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
सहारनपुर: रुडकी-पंचकुला हाईवे पर आग से जली कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खंभे से टकराकर आग का गोला बनी कार
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। सोमवार की तड़के रुड़की पंचकूला हाईवे पर सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने के दौरान एक कार हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। चालक जैसे ही नीचे उतरा, कार में आग लग गई और देखते देखते उसमें आग की लपटे उठ गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ बन चुकी थी।
विज्ञापन

दिल्ली के 5/199 खिचड़ीपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र रामू अपनी सियाज कार से देहरादून के लिए जा रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। रुड़की पंचकूला हाईवे पर फतेहपुर थाना क्षेत्र में जैसे ही वे बड़कला फ्लाईओवर के नीचे से छुटमलपुर की तरफ चले तो अचानक उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। राकेश के अनुसार नीलगाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूट गया और लाइन भी नीचे आ गई। गनीमत रही कि राकेश को चोट नहीं आई और वे नीचे उतर गए। राकेश कार से नीचे उतरे तभी कार ने आग पकड़ ली। राकेश ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तारों के चलते कार और आसपास की जमीन में करंट आ गया। इसके चलते वह आग बुझाने का प्रयास भी नहीं कर सके। इसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने फायर ब्रिगेड को बुलवाकर खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझी तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। राकेश के अनुसार कार में रखे उनके जरूरी कागज भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें