फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास के लिए 690.82 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
सहारनपुर के नगर निगम सभागार में बोर्ड की बैठक लेते मेयर डॉ अजय कुमार सिंह - फोटो : रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में महानगर के विकास के लिए तैयार वित्तीय वर्ष 2025-26 के 690.82 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगाई गई। पहले यह बजट 584 करोड़ का था, लेकिन करीब चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद इसे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने 690 करोड़ 82 लाख 96 हजार रुपये का मूल बजट प्रस्तुत किया। नगरायुक्त संजय चौहान ने प्रति वर्ष कर राजस्व में न्यूनतम 10.31 प्रतिशत की वृद्धि करने को जरूरी बताते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में केंद्रीय वित्त आयोग की ग्रांट रुक सकती है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी विभिन्न स्रोतों से निगम की आय बढ़ाने और अधिष्ठान व्यय कम करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि टैक्स वसूली का कार्य दिसंबर से नहीं अप्रैल से ही शुरू किया जाना चाहिए। महापौर व नगरायुक्त ने शहर की सभी संपत्तियों को टैक्स के दायरे में लाने की बात कही। मंसूर बदर ने बजट को लेकर कुछ प्रश्न उठाए, जिस पर लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी व सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने उनका उत्तर दिया।
विज्ञापन


महापौर ने कार्यकारिणी को बताया कि बेहट रोड स्थित घुन्ना महेश्वरी में निगम द्वारा बनाए जा रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र का कार्य अंतिम चरण में है।

बेहट अड्डा स्थित भूमि के संबंध में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय द्वारा विशेष प्रस्ताव रखा गया, जिस पर चर्चा के बाद महापौर ने संपत्ति विभाग को निर्देश दिए कि वहां कितनी दुकानें हैं, कौन उन पर काबिज है, कितनी दुकानें दो मंजिला हैं, निगम की भूमि और उसके चारों ओर कितने रास्ते हैं तथा कौन किराया वसूल रहा है इसकी रिपोर्ट तैयार करें।

महापौर ने विभिन्न मामलों में गठित की गई समितियों की रिपोर्ट भी 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रविदास जयंती एवं शब-ए-बरात पर निगम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें