फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: थाना सदर बाजार के मालखाने में बड़ा खेल, 64 मुकदमों का माल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार के मालखाने से 64 मुकदमों का माल गायब होने का मामला सामने आया है। यह माल छह साल में जब्त किया गया था। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसएसपी के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में कई पुलिसकर्मी संदेह के घेरे में है।
प्रभारी निरीक्षक कपिल देव की तरफ से दी गई तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2025 को थाना सदर बाजार का कार्यभार संभालने के बाद माल गायब होने का पता चला। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने थाना रिकॉर्ड के परीक्षण के दौरान पाया था कि 2008 से 2014 तक 64 मुकदमों से संबंधित जब्त माल रजिस्टर में दर्ज है, लेकिन वह हेड मुंशी कालूराम को चार्ज के समय नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद हेड कांस्टेबल अनूप सिंह से बात की गई। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2023 में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद को जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही एक रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई थी।
उस रिपोर्ट की प्रति अनूप सिंह ने वर्तमान प्रभारी निरीक्षक को उपलब्ध कराई। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने प्रकरण की पूरी जानकारी एसएसपी को भेजी थी। मामले की जांच सीओ आकिंक को दी गई थी। उन्होंने जांच कर 16 सितंबर 2025 को रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। जांच में यह बात सामने आई कि मालखाने के रजिस्टर में जो वस्तुएं दर्ज हैं, वह उपलब्ध ही नहीं है।
विज्ञापन

n पहले भी मालखाने से गायब हुए थे आठ लाख रुपये : थाना सदर बाजार के मालखाने से माल गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जुलाई 2022 में मालखाने से करीब आठ लाख रुपये गायब हुए थे। कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू हुई थी। तब मामले की जांच सीओ द्वितीय ने की थी। तत्कालीन मालखाना प्रभारी को तलब किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें