फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 50 रुपये का लालच देकर 70 साल के वृद्ध ने किशोर से किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। क्षेत्र के एक गांव में पचास रुपये का लालच देकर 13 साल के किशोर के साथ का गलत कार्य करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दिया है, जिसमें किशोर खुद सत्तर साल के वृद्ध की करतूत बता रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं वीडियो में किशोर एक संगठन से जुड़े व्यक्ति की भी इसमें संलिप्तता बता रहा है। आरोप है कि संगठन से जुड़ा व्यक्ति उसे लेकर खेत तक आया और बुजुर्ग को सौंप दिया। पूरे मामले की दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी सत्तर साल का वृद्ध है। घटना तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि पीड़ित परिवार इसमें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है। पुलिस ने बताया कि अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। फिर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो की सच्चाई की भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें