फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बच्चे सहित दो की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मौसम बदलने के बावजूद भी बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कुंडा कलां गांव में बच्चे समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

अति संवेदनशील कुंडा कला में बुखार का प्रकोप जारी है। इलियास (45) को एक पखवाडे़ से बुखार आया था। उसका गांव में ही इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे गंगोह के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने हालत बिगड़ने पर उसे सहारनपुर रेफर कर दिया। वहां से उसे हायर सेंटर जोली ग्रांट रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गांव में लुकमान के आठ वर्षीय पुत्र अदनान को भी एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। गांव के उपचार कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे गंगोह के प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे करनाल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के सोनू, सोंधा, पप्पू, मशरूर, लियाकत, रियासत, मोनू आदि सहित दर्जनभर ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी का कहना है कि टीम भेजकर बुखार से पीड़ितों के खून की जांच के साथ ही दवाइयां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें