फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर 17 दिन तक दुष्कर्म

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक फोटोग्राफर ने नौकरी दिलाने के बहाने अगवा कर युवती से 17 दिन तक रेप किया। बाद में आरोपी युवकी को बेहोशी की हालत में घर के बाहर डाल कर चला गया। इस कृत्य में युवक के तीन साथी भी शामिल रहे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फोटोग्राफर समेत चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़िता का पिता गांव के कई लोगों के साथ थाने पहुंचा और एसओ को तहरीर देकर फोटोग्राफी का कार्य करने वाले गांव के एक युवक पर पुत्री के साथ रेप करने का आरोप लगाया। उसने एसओ को बताया कि वह परिवार के साथ तीन अक्तूबर को गांव में किसी कार्यक्रम गया था। पढ़ाई के लिए उसकी पुत्री घर में ही रह गई थी। इस बीच आरोपी युवक एक साथी के साथ उसके घर पहुंचा और नौकरी लगवाने के बहाने बेटी को साथ ले गया।
दोनों उसे सरसावा में फोटोग्राफी की दुकान करने वाले युवक के पास छोड़ कर चले गए। वहां उसकी पुत्री को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। फोटोग्राफर ने उससे रेप किया। तहरीर के अनुसार आरोपी ने 17 दिन तक उसे अपने पास रखकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन

आरोपी फोटोग्राफर 20 अक्तूबर की रात युवती को बेहोशी की हालत में घर के बार फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने फोटोग्राफर अश्वनी के खिलाफ रेप और उसके तीन साथियों पर षडयंत्र में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जाएंगे। आरोपी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें