फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलास अकबरपुर के गाड़े फुलासी में नहीं करेंगे रिश्ता

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। फुलास अकबरपुर में गाड़ा बिरादरी की पंचायत फुलासी गांव के गाड़ों से सभी प्रकार के संबंध समाप्त करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं न तो लड़की का फुलासी गांव में रिश्ता करेंगे न उनकी लड़की लेंगे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्कूल में पूर्व प्रधान हाजी इकबाल और गालिब के संचालन में आहूत पंचायत में गाड़ा बिरादरी के लोगों ने एकसुर में कहा कि फुलास अकबरपुर के गाड़ा बिरादरी की जितनी भी लड़कियों की फुलासी गांव में शादियां हुई हैं वह बहुत दुखी हैं। पंचायत में शामिल फुलास अकबरपुर के वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि अमीर हम्जा ने बताया कि फुलासी गांव में न तो उनकी बिरादरी से कोई रिश्ता गाड़ों में किया जाएगा न ही उनकी लड़की से फुलास के गाड़े रिश्ता करेंगे। बताया कि 23 अक्तूबर को फुलासी से फुलास में दो बारात आने वाली थी लेकिन पंचायत में उक्त बिरादरी के निर्णय को लड़कियों के परिजनों ने मानते हुए अब रिश्ता न जोड़ने का बात कही है। फुलासी के अन्य बिरादरी के लोगों से कोई मनमुटाव वाली बात नहीं है। उनके साथ संबंध यथावत रहेंगे। पंचायत में 27 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जो फुलासी में रिश्ता करने वालों को समझाएंगे। पंचायत में नसीम, शमीम, कल्लू, फैय्याज, सादिर, हाजी गयूर, जमशेद, मुशर्रफ, मोहतसिन, जाहिद, जव्वाद आदि मौजूद रहे।

कमेटी में शामिल गाड़ा बिरादरी के लोग
हाजी इकबाल (पूर्व प्रधान), हाजी जैद अहमद, मुजम्मिल (पूर्व प्रधान), फैमुल, गालिब, मुस्तकीम, उम्मैद, हाजी हारून, भूरा, मरगूब, आकिल, तैय्यब, नईम, अमीर हम्जा (वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि), इमरान, सईद, आबुल, अहसान, रागिब, कलीम, खलील, अब्दुर्रहमान, इकबाल उर्फ चोना, शमशाद, जमील एवं अब्बास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें