फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीर समझकर किया था हर्ष का अपहरण

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अधिवक्ता के 12 वर्षीय पुत्र का अपहरण करने वाले दोनों बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के मुताबिक वे किसी बड़े (अमीर) आदमी का अपहरण करने की फिराक में थे और हर्ष उनके हाथ लग गया।
विज्ञापन

मूल रूप से ग्राम रंडौल निवासी अधिवक्ता आदित्य सिंह पुंडीर के पुत्र हर्ष का 28 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने उस समय अपहरण कर लिया था। जब वो मोबाइल फोन रिचार्ज कराने दुकान पर जा रहा था। बदमाशों ने आदित्य पुंडीर से फोन पर 50 लाख रुपयों का इंतजाम करने, वरना उनके बेटे को मार देने की धमकी भी दी थी। बच्चे के अपहरण से पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बदमाशों के मोबाइल कॉल के आधार पर कांबिग की तो बदमाश हर्ष को सलेमपुर के जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे।
एसएसपी राजेश पांडेय ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था। बृहस्पतिवार को आसनवाली गांव के समीप से देहात कोतवाली के ग्राम तेलीपुरा निवासी मोनू धीमान और शुभम उर्फ शालू को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से दो तमंचे, अपहरण में प्रयोग की गई बाइक, हर्ष का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि घटना के दिन उनके दिमाग में किसी बड़े (अमीर) आदमी का अपहरण करने की योजना थी। वे सुबह से ही इसी ताक में थे। भगवती कॉलोनी में बड़े लोग रहते हैं, इसलिए उन्होंने कॉलोनी से निकलते समय हर्ष का अपहरण कर लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते वे उसे छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


जल्दी पैसा कमाना चाहते थे
सहारनपुर। पकड़े गए दोनों बदमाशों का कोई पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। शुभम ने आईटीआई सरसावा से तकनीकी कोर्स किया था, जबकि मोनू मजदूरी करता है। दोनों का इरादा जल्द से जल्द रुपये कमाना था और इसीलिए उन्होंने बच्चे के अपहरण का रास्ता चुना और सलाखों के पीछे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें