फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी का निलंबन हुआ निरस्त

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद से स्थानांतरित होने के बाद रामपुर जिले में तैनाती लेने के बावजूद सस्पेंड किए गए स्वास्थ्य कर्मचारी राजकमल गौतम का निलंबन निरस्त कर दिया गया है। बुधवार को ही उत्तर प्रदेश शासन में निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं अविनाश गौड़ की ओर से निलंबन निरस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकमल गौतम यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात थे। वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत उनका तबादला रामपुर जनपद में कर दिया था। वहां 15 सितंबर को नई तैनाती स्थल पर उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था। इसके बावजूद नई जगह तैनाती के बाद सेवा में योगदान न देने का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन का नोटिस माधो नगर स्थित उनके घर भिजवा दिया गया था। नई तैनाती के बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारी के निलंबन के मामले में 22 सितंबर को ही अमर उजाला ने ‘नई तैनाती के बाद भी भेजा निलंबन नोटिस’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यह मामला उजागर होने के बाद अब बुधवार को निदेशक प्रशासन की ओर से निलंबन निरस्त करने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें