फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर विस उपचुनाव के लिए मतदान आज

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (शनिवार) मतदान होगा। 99 मतदान केंद्रों के 377 मतदेयस्थलों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। 3.88 लाख मतदाता उपचुनाव के दस प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। उपचुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने शहर को 10 जोन और 40 सेक्टर में बांटा है। सभी मतदान केंद्र पर डिजीटल, वीडियोग्राफी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डा. इंद्रवीर सिंह यादव ने बताया कि 377 बूथों के लिए इतनी ही पोलिंग पार्टी बनाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत प्रथम, द्वितीय, तृतीय मतदान अधिकारी रहेंगे। रिजर्व पोलिंग पार्टी समेत चुनाव में 1650 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को जेवी जैन कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस दौरान सभी पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
ये हें उम्मीदवार
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
1. संजय गर्ग समाजवादी पार्टी साइकिल
2. राजीव गुंबर भारतीय जनता पार्टी कमल
3. मुकेश चौधरी इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा
4. बलबीर उर्फ बबलू अंबेडकर समाज पार्टी फ्रॉक
5. इंतकाब अहमद बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
6. सलाउद्दीन राजा निर्दलीय प्रेस
7. रोशन सिंह निर्दलीय कैमरा
8. जगदीश प्रसाद निर्दलीय सिलाई मशीन
9. अनिल शर्मा निर्दलीय पेन स्टैंड
10. सुनील ठकराल निर्दलीय बल्ला
--------------------------
उप चुनाव : एक नजर में
कुल मतदाता 3 लाख 88 हजार 603
पुरुष मतदाता 2 लाख 10 हजार 525
महिला मतदाता 1 लाख 78 हजार 41
--------------------
अन्य मतदाता 37
मतदान केंद्र 99
मतदेय स्थल 377
क्रिटिकल मतदान केंद्र 76
क्रिटिकल मतदेय स्थल 288
संवेदनशील मतदान केंद्र 78
संवेदनशील मतदेय स्थल 306
ईवीएम (बैलेट यूनिट) 1129
ईवीएम (कंट्रोल यूनिट) 854
जोनल मजिस्ट्रेट 10
सेक्टर मजिस्ट्रेट 40
----------------------------
इन मतदेय स्थलों का होगा लाइव प्रसारण
47- जेवी जैन इंटर कॉलेज, कमरा नंबर 1
52- जेवी जैन इंटर कॉलेज, कमरा नंबर 6
76- इस्लामिया इंटर कॉलेज, कमरा नंबर 23
77- इस्लामिया इंटर कॉलेज, कमरा नंबर 11
218- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज कमरा नंबर 2
219- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज कमरा नंबर 3
220- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज कमरा नंबर 5
278- राजकीय इंटर कॉलेज, ऊंची कक्षाएं, कमरा
नंबर-1, नेहरू मार्केट
301- रेनबो स्कूल कमरा नंबर 1, बसंत विहार
360- कार्यालय अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी
पूर्वी भाग कालोनी
(सहारनपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर वेबकास्टिंग का लिंक है, जिसे पर पोलिंग लाइव देखा जा सकेगा)
--------------------------------
ऐेसे भी डाउनलोड कर सकते हैं पर्ची
- सीईओयूटीटीएआरपीआरएडीईएसएच डॉट एनआईसी डॉट इन, बेवसाइट पर ऑन लाइन पर्ची डाउनलोड की जा सकती है।
- मोबाइल से एसएमएस द्वारा मतदेय स्थल, संख्या एवं क्रमांक जाने के लिए मैसेज में यूपीईपीआईसी लिखें। स्पेस देकर अपना पहचान पत्र संख्या लिखें। इसे 9212357123 या 7738299899 पर भेज दें।
विज्ञापन

- मुख्य निर्वाचन अधिकारी का टोल फ्री नंबर 1800-180-1950 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें