फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश में देहात क्षेत्र में हुई सर्च

Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख के देवबंद में तीन आतंकी छुपे होने के कबूलनामे के बाद क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सरगर्मी और तेज हो गईं हैं। वे गोपनीय तरीके से बाहरी लोगों की कुंडली खंगालने में जुटे हुए हैं। दूसरे दिन देहात क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर से पकड़े गए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी एजाज से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त विशेष सेल एसएन श्रीवास्तव के देवबंद में तीन आतंकियों छुपे होने के खुलासे के बाद नगर एवं देहात क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। पुलिस की भी कई टीमें भी अभियान में लग गई हैं। संयुक्त रूप से टीमें संदिग्ध लोगों की जांच करने के अलावा होटलों, ढाबों, बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर गोपनीय ढंग से नजर गड़ाए हुए हैं। खुफिया एजेंसियों का दूसरे दिन देहात क्षेत्र में सर्च अभियान। शक है कि कहीं कोई पहचान बदलकर देहात क्षेत्र में तो छुपा हुआ नहीं है।
इस संबंध में एक सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने पूछने पर बचाया कि वे पूरी तरह से जांच कर चुके हैं, यहां कोई संदिग्ध अभी नजर नहीं आया है। फिर भी गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है। कुछ देवबंद में आतंकी छुपे होने को हवाई भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें