फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजाज के राजदारों की तलाश में जुटी एजेंसियां

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी नेपाल से लौटते समय आखिर सहारनपुर ही क्यों पहुंचा। क्या वह स्लीपर सेल से संपर्क साधने की फिराक में था। उसे कहां रुकना था। सहारनपुर में उसके राजदार तो नहीं। अब सहारनपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियां ऐसे कई सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एजाज शेख को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करना बताते हुए सदर थाने में आमद और रवानगी कराई थी। स्पेशल सेल ने स्थानीय खुफिया एजेंसियों और पुलिस तक को एजाज शेख की शक्ल देखने तक का मौका नहीं दिया। अब स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आखिर इंडियन मुजाहिदीन के तकनीकी विशेषज्ञ एजाज शेख का सहारनपुर पहुंचने के पीछे क्या मकसद रहा। खुफिया एजेंसियों को जो बात सबसे ज्यादा बैचेन कर रही है वह है एजाज शेख का स्लीपर सेल से संपर्क करना। वह कही इसी मकसद से तो सहारनपुर नहीं पहुंचा था।
गौरतलब है कि लश्कर आतंकी अब्दुल सुभान की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि वह मुजफ्फरनगर दंगों के बाद वहां जाकर दंगा पीड़ितों से मिला था। हाल ही में सहारनपुर में भी दंगा हो चुका है। ऐसे में एजाज शेख की सहारनपुर से गिरफ्तारी ने खुफिया एजेंसियों को काफी कुछ सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। खुफिया एजेंसियां और पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि सहारनपुर में कहीं एजाज के राजदार तो नहीं। सहारनपुर पहुंचने के बाद उसे कहां ठहरना था। इसके लिए दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें