फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर टैंक में मिलीं चोरी हुई बैटरियां

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिव विहार में गोदाम से चोरी हुई बैटरियां रक्खा कॉलोनी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक के पास में मिलीं। इसका पता बृहस्पतिवार की सुबह मजदूरों के काम पर पहुंचने पर लगा।
विज्ञापन

सदर थानांतर्गत शिव विहार निवासी रमन की प्रताप मार्केट में इनवर्टर-बैटरी की दुकान है और उनका शिव विहार में गोदाम है। बुधवार की रात चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर करीब एक दर्जन बैटरियां चोरी कर लीं। बृहस्पतिवार की सुबह रमन को इसका पता लगा तो उसने हसनपुर पुलिस चौकी को चोरी गई बैटरियां रक्खा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में रखी मिलने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह मजदूर मकान में काम करने पहुंचे तो मकान में खोदे गए सीवर टैंक पर घास-फूंस ढकी देख उन्हें कुछ शक हुआ। मजदूरों ने घास हटाई तो अंदर नौ बैटरियां और एक इनर्वटर पड़ा मिला। रमन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और अपनी बैटरियों की पहचान की। इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें