फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौरा पड़ने पर चलती बाइक से गिरा छात्र

Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। चलती बाइक पर दौरा पड़ने से प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहा कक्षा दस का छात्र हाईवे पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जौली ग्रांट भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिला हरिद्वार के थाना भगवानपुर के गांव अलावलपुर का 15 वर्षीय विनेश पुत्र रणजीत सिंह किसान इंटर कालेज बहबलपुर में कक्षा दस का छात्र है। मंगलवार सुबह वह अपने साथी गांव के ही तोसीफ के साथ बाइक से स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहा था। बाइक तोसीफ चल रहा था। जैसे ही वे फतेहपुर थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर बड़कला के पास पहुंचे तो अचानक विनेश को दौरा पड़ा और वह चलती बाइक से सड़क पर जा गिरा। नीचे गिरते ही उसका एक कान कट गया और सिर में गंभीर चोट आईं। उसके साथी ने दौड़ कर पास ही स्थित पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत होने पर उसे जौलीग्रांट चंडीगढ़ भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें