सहारनपुर। पाइनवुड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला और सामाजिक विज्ञान से संबंधित मॉडल की प्रदर्शनी में वैज्ञानिक सोच का बेहतर प्रदर्शन किया। अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रतिभागियों के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
स्कूल में शनिवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मॉडल्स के माध्यम से छात्रों ने विभिन्न समस्याओं का वैज्ञानिक तरीके से समाधान दर्शाया। इस दौरान बैटरी चार्जर, फायर अलार्म, ह्यूमैन डायजेस्टिव सिस्टम, वर्किंग ऑफ हार्ट और रेनवाटर अलार्म, मिरर लैंड स्केप, ग्लास पेंटिंग, आइसक्रीम स्टिक हट, आकर्षक पतंगे, स्टॉन पेटिंग आदि पेश की गईं। सामाजिक विज्ञान में दांडी मार्च, रेनवॉटर हारवेस्टिंग, थर्मल पावर, प्लांट, टैरेस फारमिंग, विड मिल आदि मॉडल पेश किए गए। स्कूल निर्देशिका संतोष गुप्ता ने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।