फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता से गांधी परंपरा को दूर करो : तोगड़िया

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, 4 जनवरी। विश्व हिंदू परिषद की महानगर इकाई की ओर से गिल कालोनी में आयोजित महानगर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने आह्वान किया कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए अब सत्ता में गांधी परंपरा को दूर भगाना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता गांधी परिवार के हाथ में रही तो उससे मुस्लिमों का ही विकास होगा।
विज्ञापन

तोगड़िया ने मुस्लिमों की आबादी और उनके लिए बढ़ती जा रही योजनाओं और सुविधाओं पर गहरी चिंता जताई। कहा कि यदि सरकारें और राजनीतिक दल इसी तरह मुस्लिम वोट बैंक की शरणागत रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हिंदू समाज को हिंदुत्व के साथ अपने घर, संपत्ति और कारोबार को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।
इसलिए हिंदू समाज के जनजागरण के लिए अब नया नारा यही है कि हिंदू धर्म ही नहीं, घर, संपत्ति भी बचाओ। विहिप नेता ने कहा कि छोटे से लेकर ऊंचे पदों पर मुस्लिम लोग काबिज हो रहे हैं। संसद से विधानसभा तक उनके लिए ही सब कुछ किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रयाग में होने जा रहे चिंतन शिविर से पहले चल रहे जागरण अभियान के तहत हिंदू और हिंदुत्व बचाने के तीन सूत्र दिए गए।
विज्ञापन

पहले सूत्र में बताया गया कि हिंदू एक हैं, एक रहेंगे। दूसरा सूत्र- हिंदू होने का हमें गर्व है। तीसरा सूत्र दिया कि भारत हिंदू राष्ट्र है, हिंदू राज्य बनेगा। साथ ही गरीब हिंदुओं को गले लगाकर उनकी हरसंभव मदद करने का संकल्प दिलाया गया। महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ की ओर से तोगड़िया का अभिनंदन किया गया। महानगर इकाई की ओर से जागरूकता अभियान के लिए आर्थिक मदद भी प्रदान की गई। सम्मेलन में प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जयपाल सैनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, पवन गुप्ता, बजरंग दल से सत्यम, दुर्गावाहिनी की रेखा जैन, विधायक राघव लखनपाल, वीपी गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राजकुमार मक्कड़, यशपाल मैनी, सुरेंद्र शर्मा, बीके कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें