रामपुर मनिहारान/बड़गांव/गंगोह। दिल्ली गैंगरेप की शिकार हुई युवती की सिंगापुर में मौत के बाद शोक सभाओं का सिलसिला जारी है। गुस्साए लोगों ने युवती की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और हत्यारे बलात्कारियों के लिए जल्द फांसी देने की मांग की। लोगाें ने कहा कि खुद सो गई पर सभी लोगों को जगा गई।
रामपुर मनिहारान में नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी पूनम और पति चौ. प्रदीप पंवार ने कहा कि इस जघन्य कांड में शामिल आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। चेयरमैन के आवास पर आयोजित शोकसभा में मोहन धीमान, खलील अहमद, जसबीर, सिंह, सपन जैन, अय्यूब अहमद, सविता देवी, नगमा आदि सभासद मौजूद रहे।
उधर, बड़गांव में शिवसेना की बैठक में जिला सचिव अरविंद पंवार ने कहा कि बहन और बेटियों की इज्जत बचाने के लिए अब शिव सेना कार्यकर्ता पुलिस पर भरोसा न करने खुद ही मैदान में उतरेंगे। नया गांव में आयोजित शोक सभा में पंवार ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान की खातिर आम आदमी को रेपिस्ट के खिलाफ खड़ा होना होगा। शोक सभा में मुकेश कुमार, सोनू गुर्जर रविंद्र कुमार, जोगेंद्र, अजय कुमार, रूप सिंह, सुमित कुमार, मोनू आदि शिव सैनिक मौजूद रहे। वहीं बड़गांव में ही भाजपाइयों ने शोक सभा आयोजित कर आरोपियाें को जल्द फांसी पर लटकाने की मांग उठाई। शोकसभा में प्रदीप राणा, रविन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, ओमवीर राणा, कंवर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गंगोह में शिवसेना की बैठक में मृतका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मनोज, सुमित सुशील, विकास, प्रवीण आदि ने बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। भाजयुमो ने भी इस घटना को देश के लिए शर्मसार बताया गया। बैठक में योगेश रोहिला, मुकेश, नवीर, प्रवीण, गौरव, रविंद्र आदि मौजूद रहे।