फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढमोला नदी में मिली लाश

Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढमोला नदी में बुधवार सुबह 28 साल के एक युवक की लाश पड़ी मिली। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद लाश को फेंका गया है। घटना के पीछे अवैध संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सदर थानांतर्गत गोविंदनगर रामनगर के पीछे ढमोला नदी में बुधवार सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक चेकदार शर्ट और लाल जर्सी पहने था। उसकी पेंट और जूते गायब थे, केवल अंडरवियर तथा पैरों में जुराब मिलीं। उसकी छाती पर मर्द और एक बाजू पर एसएसएआर गुदा हुआ था। एक कान में बूंदा पहने था। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ सदर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस तरह मृतक की पेंट और जूते गायब मिले हैं। उससे घटना के पीछे अवैध संबंध होना प्रतीत हो रहा है। कही और हत्या कर लाश को नदी में लाकर फेंका गया है। एसओ सदर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें