फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार घोटलों की जननी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एफडीआई के खिलाफ भाजपाइयों ने बुधवार को घंटाघर चौक पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की जननी है और वह एफडीआई लागू कर देश को एक बार फिर गुलामी की ओर ले जाना चाहती है।
विज्ञापन

घंटाघर चौक पर धरने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही ने कहा कि भ्रष्ट राजनेताओं और विदेशों में जमा उनके लाखों करोड़ के काले धन से आंखें फेर लेने वाली कांग्रेस सरकार आम आदमी पर निगाहें टेढ़ी करने का कोई मौका नहीं चुकती। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी देश को विदेशी ताकतों के हाथों गिरवी रखने पर आमादा है। जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर, महानगर संयोजक तेज कुमार क्वात्रा ने कहा कि बेलगाम महंगाई को विकास का प्रमाण बताने वाली कांग्रेस विदेशी हाथों में खेल रही है।
प्रदेश मंत्री जसवंत सैनी ने कांग्रेस को घोटालों की जननी बताया। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, हरीश मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार एफडीआई लागू कर देश के उद्योगपतियों और व्यापारियों को नुकसान पहुंचाकर लाखों लोगों को बेरोजगार करने का काम कर रही है। अजीत राणा, राजीव गुंबर, राकेश जैन, विजय माहेश्वरी, अनेश शर्मा, सुधीर सिंह, शीतल विश्नोई, पंकज उपाध्याय, अरुण गुप्ता, अवनीत कौर, नरेश धनगर, कालीचरण शर्मा, दिनेश सेठी, पुनीत त्यागी, विनोद चोजड, रमेश छाबड़ा, गोविंद सैनी, पिंकी गुप्ता, प्रेमपाल कटारिया आदि रहे। संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें