फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दलालों के चंगुल में हैं प्रदेश के अफसर : राणा’

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री राजेंद्र राणा ने कहा कि अधिकारी दलालों से सांठगांठ कर जनता का उत्पीड़न करा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। कहा कि सहारनपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
विज्ञापन

गुरुवार को आवास विकास कालोनी स्थित अपने आवास पर सपा नेता साद सिद्दीकी को युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने की घोषणा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को काम करने के लिए छह माह का समय दिया था। अब उनके कार्यों की समीक्षा की जा रही है। कर्तव्यपालन नहीं करने और भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करायी जाएगी। जिले की कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पर कुपित मंत्री ने कहा कि अधिकारी चापलूसों और दलालों से घिरे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे सुधर जाएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं और लोगों के साथ असभ्य व्यवहार किया जा रहा है। बताया कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ हेल्पलाइन शुरू की है। गन्ना मूल्य पर हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा इसके लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। एक हफ्ते में गन्ना मूल्य घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन इरशाद, साद सिद्दीकी, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें