सहारनपुर। असामाजिक तत्वों ने गंगोह रोड पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी स्थल पर एक मूर्ति खंडित कर दी। सोमवार को इसकी जानकारी पर म्हाड़ी सुधार सभा ने रोष जताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
सभा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने जाहरवीर गोगा म्हाड़ी स्थल पर एक मूर्ति खंडित कर दी। सूचना पुलिस को दे दी गई है। उनका कहना है कि पहले भी दो बार यहां मूर्तियां खंडित की जा चुकी हैं। हर साल प्रशासन को गुघाल मेले से 50-70 लाख रुपये की आय होती है, लेकिन म्हाड़ी की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। तारा चंद सैनी, गुलशन सागर, ओम प्रकाश सैनी, राजकुमार वर्मा, अनिल सैनी, राजेंद्र कुमार, राकेश कश्यप, पवन सैनी, धीरज आदि ने मूर्ति तोड़ने की निंदा की।