फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड हैक कर लगाया चूना

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक साफ्टवेयर कंपनी के रीजनल मैनेजर के क्रेडिट कार्ड की हैकिंग कर हजारों रुपये निकलने का मामला सामने आया है। यह राशि इटली, लंदन और आयरलैंड में चार बार निकाली गई है। रीजनल मैनेजर इन दिनों सहारनपुर अपने घर आया हुआ है। हालांकि पहले ट्रांजक्शन के बाद ही उसने क्रेडिट कार्ड को ब्लाक करवा दिया गया था। बावजूद इसके तीन बार रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बैंक और पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

गिल कालोनी निवासी अंकित माथुर गुडगांव की एक साफ्टवेयर कंपनी में रीजनल मैनेजर है। उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। अंकित शुक्रवार की रात 10:03 बजे उसके पास मैसेज आया। उसमें यूके के ल्यूटोन टाउन से उसके खाते से 2249.42 रुपये का ट्रांजक्शन होने का जिक्र था। मैसेज को पढ़कर वह बैलेंस चेक कर ही रहा था कि 10:05 मिनट पर इटली के रोम शहर से 5387.80 रुपये और 10:12 बजे रिमिनी शहर से 954.80 रुपये फिर निकाल लिए। उसने तुरंत क्रेडिट कार्ड को ब्लाक करा दिया। इसका उसे मैसेज भी तुरंत मिल गया। शनिवार की सुबह पौने नौ बजे फिर मैसेज आया। इस बार आयरलैंड के डबलिन से उसके खाते से 8006.51 रुपये का ट्रांजक्शन शो किया गया। वह बैंक की कोर्ट रोड शाखा पहुंचा और घटना की जानकारी दी। विदेशों में हुए इस तरह के ट्रांजक्शन से उसे 16596 रुपये का चूना लगा। बैंक अधिकारियों ने उससे एक फार्म भरवाया। उसने कोतवाली सदर बाजार में तहरीर भी दी है।

आनलाइन टिकट बुकिंग में हुआ यूज
सहारनपुर। अंकित माथुर के मामले में यह बात सामने आये है कि आन लाइन एयर टिकट बुकिंग में उनके कार्ड का यूज हुआ है। यूके के ल्यूटोन शहर से किसी ईजीजेट पर धनराशि निकाली गई। ईजीजेट प्राइवेट ब्रिटिश एयरलाइन कंपनी है। इसी तरह रियान एयर भी आयरलैंड की एयरलाइन कंपनी है, जो डबलिन एयरपोर्ट में है। रिमिनी में वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.टीयूआई.आईटी और रोम में एनटीवी वेब भी ऑन लाइन ट्रैवस एजेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें