फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 92 हजार किसानों ने नहीं कराई ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बावजूद सम्मान निधि पाने वाले जनपद के 92938 किसानों अभी तक भी अपने बैंक खाते की ई-केवाईसी नहीं करायी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 2,05,888 किसानों ने ही अब तक ई-केवाईसी करायी है। शेष किसानों ने यदि जल्द ही ई-केवाईसी नहीं करायी तो उन्हें सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित रहना पड सकता है।
विज्ञापन

किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए भारत सरकार प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये उनके खाते में भेजती है। इसमें किसान को वर्ष में तीन बार दो- दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है। सम्मान निधि योजना को और पारदर्शी बनाने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं। जिससे अपात्रों को इस योजना के लाभ से वंचित किया जा सके और सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जा सके। इसलिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। जनपद में 2,98,826 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकृत हैं। इनमें से 2,05,888 ने ही अभी तक अपने खातों की ई-केवाईसी करायी है। यदि शेष लाभार्थी किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करायी तो उनकी सम्मान निधि बंद हो सकती है।
जल्द करा लें ई-केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि भारत सरकार ने सम्मान निधि की 11वीं किस्त सभी पंजीकृत किसानों को जारी कर दी है। लेकिन अगली किस्त से ऐसा नहीं होगा। इसलिए सम्मान निधि पाने वाले सभी किसान अपने बैंक खाते की ई-केवाईसी जल्द करा लें। --- डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें