फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो करेगा विकास की बात उसकी को करेंगे युवा अपना मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जो करेगा विकास की बात उसकी को करेंगे युवा अपना मतदान
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को मतदान होना है। कोई जातिगत तो कोई स्थानीय समस्याओं केे मुद्दा बनाकर वोटर को अपने पक्ष में करने की तैयारी में है। मगर मतदाताओं में बड़ा हिस्सा युवाओं का है, जिनकी समस्याएं लचर शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को महाराज सिंह कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं से बात कर चुनाव पर उनकी राय जानने का प्रयास किया। हमने जाना कि युवा किस तरह का प्रधानमंत्री और अपना सांसद चाहते हैं? साथ ही नई सरकार से उनकी क्या उम्मीदें होंगी यह भी जानने की कोशिश की। पेश है युवाओं से बातचीत के कुछ अंश...

सिर्फ वादे ही नहीं काम भी हो
भ्रष्टाचार देश को लगातार खोखला कर रहा है। केंद्र हो या राज्य। सरकारें बदलती रही हैं, मगर भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। वह ऐसी पार्टी को वोट देंगी, जो वास्तव में सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर सकें। केवल वादों से नहीं अपने काम से भी। - आरजू यादव
विज्ञापन


वोट उसी को जो देश के विकास के बारे में सोचेगा
लोग अक्सर अच्छे प्रत्याशी को वोट करने की बात कहते हैं, मगर प्रत्याशी मात्र मोहरा होता है किसी भी पार्टी का। वह वही करता है जो पार्टी की नीति होती है। आज जनपद में उच्च शिक्षा की हालत खराब है। युवाओं को आगे की पढ़ाई के लिए हरियाणा, उत्तराखंड या फिर दिल्ली जाना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाएं भी लचर हैं। ऐसे में वह देश के विकास और भाईचारे को बढ़ावा देने वाली पार्टी के प्रत्याशी को वोट करेंगी। - वैशाली

सिर्फ अपना विकास करते हैं नेता
वर्तमान में ज्यादातर नेता केवल अपना विकास करते हैं, जिनको देश और समाज के विकास से कोई लेना देना नहीं होता है। पार्टियों और नेताओं को अपनी सोच बदलनी होगी। - सोनम सैनी

समस्याओं का हो प्राथमिकता से समाधान
चुनाव के नजदीक आते ही नेताओं को लोगों की याद आ जाती है और चुनाव के बाद सब गायब हो जाते हैं। नेता ऐसा हो जो चुनाव से पहले और चुनाव के बाद लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिक के साथ करें। - स्वाति शर्मा
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम नहीं विकास हो मुद्दा
ज्यादातर पार्टियां विकास की बात न करके समाज को हिंदू और मुसलमान में बांटकर वोट हथियाना चाहती हैं, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इस तरह की बातें को छोड़कर राजनैतिक पार्टियों को चाहिए कि वह देश में विकास की बात करें। - पूर्णिमा सैनी

हवा हवाई बातों से नहीं चलेगा काम
पार्टियों को चाहिए कि वह विकास को अपना मुद्दा बनाएं। वादे ऐसे करें, जिनको पूरा किया जा सके। हवा हवाई बातें कर जनता को मूर्ख ना बनाएं। - अंजू त्यागी

विकास के साथ महिलाएं हो सुरक्षित
वह उसी पार्टी और प्रत्याशी को वोट करेंगी, जो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिलाओं की सुरक्षा और विकास करा सकता है। - शिल्पा सैनी

सभी को साथ लेकर चलने वाले को मिलेगी वोट
नेता ऐसा होना चाहिए जो सभी को साथ लेकर चल सके। हर वर्ग, हर समाज के बारे में सोचने वाला व्यक्ति ही क्षेत्र का विकास करा सकता है। - वंदना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें