फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल के पेड़ से टपकता पानी बना कौतूहल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे में एक स्थान पर खडे़ पीपल के पेड़ से अचानक पानी टपकना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया। लोगों ने पेड़ से पानी टपकते हुए देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला किला में सुबोध सिंघल ने लकड़ी का काम कर रखा है। वहां पेड़ों के साथ-साथ पीपल का एक पेड़ भी है। सुबोध सिंघल ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने पीपल के पेड़ की झंगाई कराई थी। बुधवार को उनके यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने पीपल के पेड़ से पानी की बूंद को टपकते हुए देखा तथा इसकी जानकारी उसने सुबोध सिंघल को दी। सुबोध सिंघल ने बताया कि पेड़ से लगातार पानी टपक रहा है। पीपल के पेड़ से पानी टपकने की खबर लगते ही मौके पर लोगों का आना शुरू हो गया। उधर, पर्यावरणविद राजेंद्र अटल ने बताया कि पीपल के पेड़ में अन्य वृक्षों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा नमी होती है। यह जमीन से पानी को खींचता है। कई बार पीपल के पेड़ से पानी टपकना शुरू हो जाता है। यह कोई चमत्कार नहीं है। केवल प्राकृतिक क्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें