फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान माडल में सना और सक्षम को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पीजी पायस इंटर कालेज में चल रहे दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीएसए रामेंद्र सिंह ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है।
विज्ञापन

इसके बाद रामेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने शालू चौधरी, राधा यादव, रिया त्यागी व सबा खान द्वारा बनाए गए भारत पाकिस्तान कि डिजिटल सीमा लॉक मॉडल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने उत्कृष्ट माडल बनाने वाले छात्रों हर्ष, निशी, सक्षम दुआ को क्रमश 1100, 501 और 251 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ रामेंद्र कुमार, आदेश त्यागी, प्रबंधक पंकज गर्ग, प्रधानाचार्या नीतू वालिया, डा संजय जैन ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
निर्णायक मंडल द्वारा विज्ञान मॉडल के सीनियर वर्ग में सना, स्वाति, आफरीन तथा जूनियर वर्ग में सक्षम, आयुष, प्रणव, निबंध प्रतियोगिता में वंशिका गोयल, नंदिनी भारद्वाज, कोमल कश्यप, चित्र प्रदर्शनी में चांदनी खान, अंशिका, हिमांशी और भाषण प्रतियोगिता में संध्या केडी, अनु चौधरी, अनुष्का, कतरन संग्रह प्रतियोगिता में कृतिका शर्मा, कार्तिक त्यागी, आदित्य राना, व्याख्यान प्रतियोगिता में राधा यादव, अंशिका यादव ,हिमांशु चौधरी, क्राफ्ट प्रतियोगिता में अंशिका, राधा, राधिका शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संचालन मोंटफोर्ट स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत अग्रवाल ने किया। विज्ञान महोत्सव में पीजी इंटर कॉलेज स्कूल, मोंट फोर्ट स्कूल, सियाराम इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, भायला इंटर कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिवांश, प्रदीप, बृजेश, सचिन, अरविंद, कुलदीप, रोहित, नितिन, मोहित, रजत, मुकुल, दीपचंद, संदीप, रजनी, अंजलि, मेनका, आरती, मोनी तोमर, नीलम गर्ग, आरती, साक्षी, श्रुति, मोहिनी, सलोनी, ऋतु दत्त, काम्या, सुनीता, सारिका, श्वेता मेहरा, कपिल ,अरविंद और चंद्रपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें